उजियारपुर की बेटी नूतन ने पाई बिहार महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, बढ़ाई अपने क्षेत्र का मान

उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के रामचन्द्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या 03 निवासी नूतन कुमारी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा सेसन 2021-22 में आयोजित होने वाली वन डे क्रिकेट टीम में सिलेक्शन पाकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा विजाग में आयोजित होने वाली बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम के सिलेक्शन में कुल 22 महिला खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें से एक खिलाड़ी उजियारपुर से भी है।

उजियारपुर

नूतन अपने पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में अपना रुचि रखते हुए आगे बढ़ती गई एवं उन्होंने बिहार महिला अंडर – 19 क्रिकेट में अपना जगह बना ली है। नूतन के इस सफलता पर उनके पिता दिनेश प्रसाद सिंह एवं उनकी माता कुमारी ज्योति भारती अपनी पुत्री की सफलता से काफी खुश है। माता पिता के साथ साथ क्षेत्र के सभी लोगों में खुशी का माहौल है और सभी ने उनकी सफलता पर बधाई दिया है।

वही नूतन का चयन बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट में होने से उजियारपुर क्षेत्र के लोगों को भी काफी गर्व महसूस हो रहा है की हमारे क्षेत्र की बिटिया भी अब खेल में जा रही है औरों क्षेत्रों की तरह अपने क्षेत्र का भी नाम रौशन कर रही है। नूतन की इस सफलता से अन्य लड़कियां भी खेल में दिलचस्पी दिखा सकती है और वह भी खेल के क्षेत्र में अपना करिअर बना सकती है। नूतन की सफलता से उजियारपुर के लोगों में खुशी है एवं काफी गर्व महसूस कर रहे है।

Exit mobile version