समस्तीपुर: आज मोहिउद्दीननगर में बाढ़ का जायजा लेने आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यहां होगा हेलिकॉप्टर लैन्डिंग

समस्तीपुर जिलें के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओ को देखने एवं सुनने के लिए आज 21 अगस्त शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकाप्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायज लेने आएंगे। उनके आने की सूचना मिलने के बाद तमाम तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने की खबर के बाद बाढ़ पीड़ितों में उत्साह की लहर दौड़ रही है।

वही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुर तरह से उन क्षेत्रों के तमाम गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जगह-जगह बने सामुदायिक किचेन से लेकर पेयजल, शौचालय सहित कई शिविरों को सही तरीके से संचालित करने का आवश्यक निर्देश दिया है। वही मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकारिक पुष्टि करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मो. जफर आलम के द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को हेलीकॉप्टर से आएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर से आएंगे और उनके हेलिकॉप्टर को लैंड क के लिए RBS कॉलेज अंदौर के परिसर में हैलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री अंदौर से सड़क मार्ग होते हुए टाउन हॉल बलुआही मे संचालित शिविर में पहुंचेंगे जहां पर वे सामुदायिक रसोईघर का निरीक्षण करेंगे एवं बाढ़ पीडितों से भी मिलेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे क्षेत्र में आई बाढ़ का आकलन करने को प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगभग सभी विभाग के पदाधिकारियों की गतिविधि तेज हो गई है।

Exit mobile version