उजियारपुर: राजद कार्यकर्ताओ ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनता दल उजियारपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद के तमाम कार्यकर्ताओ के द्वारा राज्य के सभी क्षेत्रों स्थानीय कार्यकर्ताओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। वही उजियारपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उजियारपुर

बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थ इत्यादि के कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में जिलें के अलग अलग हिस्सों में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा अलग अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कही पर लोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया तो कही पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। कही पर कार्यकर्ताओ ने सिलेंडर कंधा पर उठा कर प्रदर्शन किया तो कही पर बैलगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोल डीजल के मंहगाई को प्रदर्शित किया।

उजियारपुर में की गई विरोध प्रदर्शन में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, डॉ विनोद कुमार राय, राजीव कुमार गुप्ता, वासी अहमद, युवा मीडिया प्रभारी, मो इममुद्दीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव परवेज आलम, राजकुमार राय, राहुल कुमार, उमाकांत साहनी एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version