डी. इम्मान ने पत्नी मोनिका रिचर्ड से दस साल के बाद लिए तलाक, बोले अब हम कानूनी रूप से हसबैंड वाइफ नहीं हैं

इस वर्ष 2021 में टीवी इंडस्ट्री और फिल्म के कई स्टार्स ने शादी की है और कई स्टार्स ने तलाक लिए हैं। लॉन्ग रिलेशनशिप कपल्स ने शादी की है वहीं कई कपल्स ने शादी के रिश्ते से अलग हो गए हैं। जिनमें से मशहूर संगीतकार डी. इम्मान का भी नाम आ गया है। डी इम्मान ने पत्नी मोनिका रिचर्ड के साथ 10 वर्ष तक शादी के बंधन में रहने के बाद नवंबर में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिए हैं उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताए हैं।

Instagram

इम्मानुएल वसंत दिनाकरन जिन्हें हम डी. इम्मान के नाम से जानते है। एक भारतीय फिल्म संगीतकार और गायक हैं। जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्म उद्योग में भी काम किया है। संगीत निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म 2002 में थमिज़न थी। तब से उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया कर चूके है।

आर्टिस्ट डी. इम्मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखे हैं कि मेरे सभी शुभचिंतकों और उत्साही संगीत प्रेमियों को जिन्होंने हमेशा साथ दिया है। मैं इसके लिए सचमुच आभारी हूं। जैसा कि जीवन हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाता है, मोनिका रिचर्ड और मैंने नवंबर तक आपसी सहमति से कानूनी रूप से तलाक ले लिया है और अब हसबैंड वाइफ नहीं हैं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, संगीत प्रेमियों और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे हमें हमारी गोपनीयता दें और हमें आगे बढ़ने में मदद करें। आपकी समझ, प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version