समस्तीपुर जिलें के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में हुई दर्जनों राउंड गोलीबारी में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घर के आगे पानी बहाने के विवाद में दो पाटीदार आपस में भिड़ गए और फायरिंग कि गई है। जिसमें गोली लगने से 2 भाई समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया। घायलों कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल रिटायर्ड फौजी उमेश सिंह को 4, भाई सुरेश सिंह को 3, सुरेश सिंह की पत्नी रंजना देवी को 2 और पुत्र गुलशन सिंह को 5 गोली लगी है। 2 लोगों को गोली आर-पाई हो गई है, जबकि 2 को छूते हुए निकल गई।
पटीदार रिटायर्ड फौजी उमेश सिंह और उनके बेटे नवीन सिंह पर मारपीट और गोलीबारी का आरोप है। मामले की सूचना मिलते है सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कर एक आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है और घटना कि जांच में जुटी हुई है।