UPSC EXAM RESULT: UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2019 का रिजल्ट किया जारी, प्रदीप सिंह हुए टॉपर

UPSC EXAM RESULT/ यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम-2019 का रिजल्ट 04 अगस्त मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रदीप सिंह पहले स्थान पर आकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा में कुल 829 कैंडिडेट्स का चयन किया गए हैं। जिसमें जनरल समुदाय के 304, ईडब्ल्यूएस के 78, ओबीसी समुदाय के 251, एससी के 129 और एसटी के 67 कैंडिडेट्स शामिल हैं।

इस परीक्षा में दो प्रदीप सिंह सफलता हासिल किया है जिसमें से आल इंडिया रैंक वन पर आनेवाले प्रदिप सिंह सोनीपत हरियाणा के है। इन्होंने टाॅप किया है। वहीं बिहार के प्रदीप सिंह ने आल इंडिया रैंक 26 प्राप्त किया है। इस दो लोगों का समान नाम को लेकर लोगों में कंफ्यूजन था जिसे अब क्लियर कर दिया गया है।

विशेष जानकारी के लिए या रिजल्ट देखने के लिए यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://upsc.gov.in पर विजिट करें।

Exit mobile version