उजियारपुर: जर्जर सड़क पर जा रही ई-रिक्शा पलटी, सड़क की स्थिति खेतों से भी बदतर
उजियारपुर प्रखंड के निकसपुर पंचायत में माध्यमिक विद्यालय के पास से महिसारी बाबूपोखर चौक जाने वाली जर्जर सड़क पर दलसिंहसराय से आ रही एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा पलटने से किसी सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें नही आई है।
यहां के जर्जर सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव से नित्य ग्रामीणों तथा अन्य यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क की स्थिति धान रोपने की खेत जैसी हो चुकी है। इस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को नियंत्रण खोकर गिरना आम बात हो गई है। अक्सर साइकिल, बाइक सवार या फिर ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती है।
इस बदहाल रास्ते में पड़ने वाले विद्यालय के छात्र-छात्रा और टीचर्स, जनवितरण दुकान के लिए आने जाने वाले लाभार्थियों और इस पथ से गुजरने वाले अन्य लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क के बारे में जब पुछताछ किया गया तो मुखिया ने बताया कि हमलोग बहुत बार जनप्रतिनिधियों को बता चुके हैं।
निकसपुर पंचायत के मुखिया दिवेश कुमार से जब सड़क की बदहाली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मार्च में ही इस पथ निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन अबतक सूरत नहीं बदली है। मुखिया ने बताया कि सड़क की बदहाली संबंधित शिकायत भी कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई भी इस सड़क पर ध्यान नहीं दे रहा है।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर में पुलिस की सघन चेकिंग के बीच बेखौफ अपराधी: रोसड़ा में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 3 लाख मूल्य के आभूषण
- समस्तीपुर: अपराध और शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए एक्शन में पुलिस, खुद सड़क पर उतरे एसपी
- बिहार विधान परिषद स्नातक चुनाव 2026: दरभंगा क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, राजद ने कसी कमर, समस्तीपुर में बनाई 11 सदस्यीय समिति
- समस्तीपुर: मासूम बच्ची के साथ विभत्स तरीके से यौन उत्पीड़न, भाकपा माले ने की स्पीडी ट्रायल और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
- बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिशनपुर-दलसिंहसराय पथ किया जाम, जेई और मिस्त्री पर लगाए गंभीर आरोप



