बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन का निधन
लालजी टंडन बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल का देहांत मंगलवार की सुबह हो गई। लालजी टंडन काफी दिनों से बीमार रह रहे थे एवं 85 वर्ष की उम्र में आज उनकी मृत्यु हो गई। लालजी टंडन अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी थे।
लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 ईस्वी में हुआ था और उन्होंने शुरुआती जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1958 ईस्वी में कृष्णा टंडन के साथ शादी किया था। लालजी टंडन का पुत्र गोपाल टंडन वर्तमान समय में योगी सरकार में एक मंत्री के पद पर आशीन है।
लालजी टंडन का उत्तर प्रदेश के राजनीति में भी काफी अहम योगदान रहा है। 90 के दशक में प्रदेश में बीजेपी और बसपा की गठबंधन सरकार बनाने में भी उनका काफी योगदान रहा है। लालजी टंडन 1996 से 2009 तक लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
2009 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीति से दूर होने के बाद इनका लोकसभा सीट खाली हो गई थी। जिसको भरने के लिए भाजपा ने लालजी टंडन को अटल बिहारी वाजपेयी का खाली सीट पर नियुक्त किया।
और पढ़ें।
- दरभंगा प्रमंडल के DIG मनोज कुमार तिवारी ने उजियारपुर के नए मॉडल थाना का किया उद्घाटन
- ब्रह्मांड के इस रहस्यमयी कोने में है ‘स्वर्ग’! हार्वर्ड के वैज्ञानिक का हैरान करने वाला दावा
- समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: पति पर बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस के आते ही ससुराल वाले फरार
- समस्तीपुर: उजियारपुर थाने में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने पर नियमों का करना होगा पालन
- समस्तीपुर: अंगारघाट में अमृत चौधरी का शानदार होली मिलन समारोह, होली के रंग में रंगा उजियारपुर



