Bihar
उजियारपुर: मनरेगा के तहत पोखड़ा उड़ाही कार्य में बिना कार्य करवाए फर्जी तरीके से 7 लाख 59 हजार की निकासी
उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी पंचायत में योजना के अंतर्गत पोखड़ा का बिना उड़ाही करवाए 7 लाख 59 हजार 155 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी किए जाने की शिकायत एकशिल्ला निवासी अनिल कुमार ने किया है।
अनिल कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारी से इस फर्जी निकासी को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि गत वित्तीय वर्ष निजी एवं सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा घेरा, मजदूरी एवं उर्वरक के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है।
मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इल्ताफ हुसैन ने बताया है कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें।
- माता-पिता के साये से महरूम दो मासूमों के हाथ में किताबों की जगह बकरियों की रस्सी, समाजसेवी राजू सहनी की पहल पर हरकत में आया प्रशासन
- मालती में छेड़खानी या पैसे का लेन-देन? रात के अंधेरे में चले चाकू-कुल्हाड़ी, वार्ड सदस्य समेत कई लहूलुहान, पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे
- मानवता की मिसाल: समाजसेवी राजू सहनी ने दृष्टिहीन दंपति का थामा हाथ, उपलब्ध कराया छह महीने का राशन
- धरहरा प्रखंड परिसर मारपीट मामले में नया मोड़, पत्रकार ने आरटीआई कार्यकर्ता पर लगाया सिर फोड़ने का आरोप; थाने में दिया काउंटर आवेदन
- समस्तीपुर के विशनपुर चौक पर हर्षोल्लास से मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती, वक्ताओं ने किया योगदान को याद
Follow Us




