Covid-19 Update: उजियारपुर में एक ही परिवार में 14 नए मामले, जिलें में 18 जगहों पर की रेपिड एंटीजन जांच में 40 नए कोरोना पाज़िटिव मिले
Covid-19 Update: उजियारपुर प्रखंड में गुरुवार को किए गए रेपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 14 नए कोरोना पाज़िटिव मामले सामने आए है। समस्तीपुर जिलें में गुरुवार को करीब 18 स्थानों पर रेपिड एंटीजन जांच किया गया है। जिसमें समस्तीपुर जिले में कुल 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है।
समस्तीपुर जिलें में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 14 नए केसेस उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर पंचायत के एक ही परिवार में पाए गए है। उजियारपुर प्रखंड में अबतक की सबसे अधिक कोरोना पाज़िटिव एक साथ पाए गए है। पिछले दिनों ही एक ही परिवार के 05 लोग कोरोना पाज़िटिव पाए गए थे।
समस्तीपुर जिलें में गुरुवार को 18 रेपिड एंटीजन जांच केंद्रों पर जांच हुई जिसमें में 40 नए काेरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उजियारपुर में 14 नए कोरोना पाज़िटिव पाए जाने के साथ साथ जिले के अन्य प्रखंड विभूतिपुर और मोहनपुर में 05-05 नए पाज़िटिव पाए गए है। सिंघिया और विद्यापतिनगर में 03-03,दलसिंहसराय, सरायरंजन, वारिसनगर और ताजपुर में 02-02 एवं बिथान और रोसड़ा में 01-01 नए कोरोना पाज़िटिव मामले पाये गए है।
जिलें में सभी नए कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लीये ही बोला गया है। इधर अनुमंडल दलसिंहसराय में गुरुवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में दो लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें से एक व्यक्ति काली स्थान मोहल्ले की बताई गई है। इससे पहले भी दलसिंहसराई में 27 और 28 जुलाई को 4-4, 29 जुलाई को 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
और पढ़ें।
- बिहार में शिक्षा को बड़ा बूस्ट: 2996 नए स्कूल भवन और 211 डिग्री कॉलेजों के स्थायी कैंपस का होगा निर्माण
- रेलवे स्टेशनों पर लूट: यात्रियों की जेब और सेहत से खुलेआम खिलवाड़, पक्के सबूतों के बावजूद सिर्फ नाममात्र का जुर्माना
- उजियारपुर: महेंद्र चौक पर धूमधाम से मनी विजयादशमी, हजारों की भीड़ के बीच हुआ रावण दहन, प्रशासन रहा अलर्ट
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन 2026: निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) ने नवरात्र की शुभकामनाओं के साथ 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता मत देने की अपील की
- बिहार MLC चुनाव: सीए आदित्य कुमार झा ने किया पुरानी पेंशन और 7वें वेतन आयोग का वादा, कहा- ‘जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें वोट’




