Bihar Cabinet Ministers 2025: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच करीब आधे घंटे की बैठक के बाद बिहार मंत्रिमंडल के पूरे विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल को सौंप दी गयी है।

इस बार नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है वर्षों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री पद अपने पास न रखकर किसी और को दिया है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट मंत्रिमंडल में सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी।
| क्रम संख्या | मंत्री | विभाग |
| 1. | सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) | गृह मंत्री |
| 2. | विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम) | भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व |
| 3. | विजय कुमार चौधरी | जल संसाधन, भवन मंत्री |
| 4. | दिलीप जायसवाल | उद्योग मंत्री |
| 5. | श्रवण कुमार | ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री |
| 6. | अशोक चौधरी | ग्रामीण कार्य मंत्री |
| 7. | विजेंद्र यादव | ऊर्जा मंत्री |
| 8. | मंगल पांडेय | स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग |
| 9. | लेशी सिंह | खाद्य उपभोक्ता मंत्री |
| 10. | नितिन नवीन | पथ निर्माण, नगर विकास, आवास |
| 11. | मदन सहनी | समाज कल्याण मंत्री |
| 12. | संतोष सुमन | लघु जल संसाधन मंत्री |
| 13. | सुनील कुमार | शिक्षा मंत्री |
| 14. | रामकृपाल यादव | कृषि मंत्री |
| 15. | जमा खान | अल्पसंख्यक मंत्री |
| 16. | संजय टाइगर | श्रम संसाधन |
| 17. | अरुण शंकर प्रसाद | पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री |
| 18. | रमा निषाद | पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग |
| 19 | सुरेन्द्र मेहता | पशु एवं मतस्य विभाग |
| 20. | नारायण प्रसाद | आपदा प्रबंधन |
| 21. | लखेन्द्र पासवान | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री |
| 21. | श्रेयसी सिंह | सूचना, खेल मंत्री |
| 23. | संजय सिंह | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| 24. | दीपक प्रकाश | पंचायती राज मंत्री |
| 25. | प्रमोद कुमार चंद्रवंशी | सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन |
| 26. | संजय पासवान | गन्ना उद्योग विभाग |
बिहार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखा गया है वहीं एक बार फिर पिछले बार कि तरह सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया है।