PM Kisan 22nd Installment: सावधान! अगर नहीं है यह ‘खास ID’ तो अटक जाएंगे 2000 रुपये, जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही योजना की 22वीं किस्त (22nd Installment) जारी करने वाली है, लेकिन इस बार नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप भी 2000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके पास ‘फार्मर आईडी’ (Farmer ID) होना अनिवार्य कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन किसानों के पास यह डिजिटल प्रोफाइल यानी फार्मर आईडी नहीं होगी, वे 22वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह आईडी और आप घर बैठे इसे कैसे बनवा सकते हैं।
क्या है फार्मर आईडी (Farmer ID)? फार्मर आईडी किसान की एक ‘डिजिटल कुंडली’ है। इसमें किसान की जमीन का क्षेत्रफल, उगाई जाने वाली फसल, खेत की लोकेशन और मालिकाना हक की पूरी जानकारी दर्ज होती है। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने और सही लाभार्थियों तक मदद पहुँचाने के लिए इसे अनिवार्य किया है। यह आईडी ‘एग्रीस्टैक पोर्टल’ AgriStack Portal के जरिए बनाई जा रही है।
कैसे बनाएं अपनी फार्मर आईडी?
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके खुद अपनी आईडी जनरेट कर सकते हैं:
- पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: होमपेज पर ‘Create New User’ विकल्प पर क्लिक करें और नियम-शर्तों को पढ़कर फॉर्म सबमिट करें।
- OTP वेरिफिकेशन: अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। आए हुए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- लॉगिन करें: अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और पोर्टल पर लॉगिन करें।
- जमीन की जानकारी: लॉगिन के बाद ‘Farmer Type’ में ‘Owner’ चुनें और ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें। यहाँ अपना खसरा नंबर और जमीन की अन्य जानकारी भरें।
- फैमिली डिटेल्स: अब ‘Social Registry Tab’ में जाकर अपनी फैमिली आईडी या राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करें।
- अप्रूवल: अंत में ‘Department Approval’ में ‘Revenue Department’ चुनें, कंसेंट (सहमति) बॉक्स पर टिक करें और डिजिटल साइन कर दें।
जानकारी सही पाए जाने पर आपकी फार्मर आईडी जनरेट हो जाएगी और आप निर्बाध रूप से 22वीं किस्त का लाभ उठा सकेंगे।



