Ustaad Bhagat Singh Release Date: बॉक्स ऑफिस पर लगेगा 26 मार्च को आग! पवन कल्याण की फिल्म का बड़ा ऐलान।
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है! पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के फैंस का लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh) की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, और यह खबर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है।

26 मार्च को मचेगा गदर! मैत्री मूवी मेकर्स (Mythri Movie Makers) ने आज एक धमाकेदार पोस्टर जारी करते हुए पुष्टि की है कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने ऐलान करते हुए कहा, “इस गर्मी में बॉक्स ऑफिस पर आग लग जाएगी!”
यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि यह ‘श्री राम नवमी’ के त्योहार के आसपास है, जो फिल्म को एक बंपर ओपनिंग दिलाने में मदद करेगी।
राम चरण की ‘पेड्डी’ हुई पोस्टपोन सबसे दिलचस्प बात यह है कि 26 मार्च की तारीख पहले राम चरण (Ram Charan) की फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) के लिए बुक थी। लेकिन अब खबरों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने और ‘उस्ताद’ को सोलो रिलीज़ देने के लिए ‘पेड्डी’ को अप्रैल 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब 26 मार्च को सिर्फ पवन कल्याण का राज होगा!
फिल्म से जुड़ी 3 बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए
- गब्बर सिंह की वापसी: यह फिल्म डायरेक्टर हरीश शंकर और पवन कल्याण का रीयूनियन है। इससे पहले इस जोड़ी ने ब्लॉकबस्टर ‘गब्बर सिंह’ दी थी।
- कास्ट और क्रू: फिल्म में पवन कल्याण एक दमदार पुलिस अफसर के रोल में हैं। उनके साथ श्रीलीला (Sreeleela) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी। संगीत रॉकस्टार DSP (देवी श्री प्रसाद) का है।
- कहानी में ट्विस्ट: कहा जा रहा है कि यह फिल्म तमिल हिट ‘थेरी’ (Theri) से प्रेरित है, लेकिन तेलुगु दर्शकों के लिए इसमें भारी बदलाव किए गए हैं।
फैंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर #UstaadBhagatSingh ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का पहला गाना “देख लेंगे” (Dekh Lenge) पहले ही चार्टबस्टर्स में जगह बना चुका है। शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है।



