Bihar
उजियारपुर: उजियारपुर पुलिस ने 54 लीटर विदेशी शराब के साथ कार को किया जब्त
उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड के बेलामेघ पंचायत में कालीमंदिर के पास सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे के आसपास उजियारपुर पुलिस ने एक कार से 54 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। कार पर लदे 54 लीटर शराब के साथ पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है।
कार चालक मौके पर भागने में सफल रहा है जिसके बाद कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थनाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया है की रात्री गश्ती से पुलिस वापस थाना को लौट रही थी इसी दौरान काली स्थान पर लगी एक सिल्वर रंग की कार से कुछ लोगों को भागते देखा।
भागते हुए देखने पर पुलिश संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो 54 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। थनाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा है की शराब के धंधेबाजों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें।
- बिहार में शिक्षा को बड़ा बूस्ट: 2996 नए स्कूल भवन और 211 डिग्री कॉलेजों के स्थायी कैंपस का होगा निर्माण
- रेलवे स्टेशनों पर लूट: यात्रियों की जेब और सेहत से खुलेआम खिलवाड़, पक्के सबूतों के बावजूद सिर्फ नाममात्र का जुर्माना
- उजियारपुर: महेंद्र चौक पर धूमधाम से मनी विजयादशमी, हजारों की भीड़ के बीच हुआ रावण दहन, प्रशासन रहा अलर्ट
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन 2026: निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) ने नवरात्र की शुभकामनाओं के साथ 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता मत देने की अपील की
- बिहार MLC चुनाव: सीए आदित्य कुमार झा ने किया पुरानी पेंशन और 7वें वेतन आयोग का वादा, कहा- ‘जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें वोट’
Follow Us




