Bihar
उजियारपुर: बेलारी के एक नामी दुकानदार गिरधारी सिंह का सर्पदंश के कारण हुई मृत्यु
उजियारपुर प्रखंड के बेलारी गांव स्थित एक नामी किराना दुकानदार गिरधारी सिंह जिनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास था मंगलवार की शाम को एक ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी दौरान जब वो बोरा से सामान निकाल रहे थे तो बोरे के बगल में बैठा एक विषैले सांप ने काट लिया।
सांप के काटने के बाद वो वहीं पर बेहोश हो गए जिसके बाद लोगों ने उनके घर के लोगों को बुलाया और फिर उनलोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
उनके परिवार के लोगों ने स्थानिय लोगों की मदद से उन्हें समस्तीपुर अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुकानदार की मौत पर कई लोगों ने दुःख जताया।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली समेत 5 कुख्यात बदमाश हथियारों संग गिरफ्तार
- JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जानें वजह
- समस्तीपुर: 5 नवंबर को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की संभावना, शुरू हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं
- बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा शिक्षक और स्नातक सीट पर वोटिंग संपन्न, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61% मतदान
- बिहार में शिक्षा को बड़ा बूस्ट: 2996 नए स्कूल भवन और 211 डिग्री कॉलेजों के स्थायी कैंपस का होगा निर्माण
Follow Us




