बिहार मौसम अलर्ट: बिजली गिरने से 9 जिलों में कुल 18 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी
बिहार मौसम अलर्ट: 9 जिलों में बिजली गिरने से रविवार को 18 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
बिहार के 9 जिलों में रविवार को बिजली गिरने के वजह से कुल 18 लोगों की मौत हो गई है। गया में सबसे ज्यादा 05 लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, दरभंगा, समेत 11 जिलों में 72 घंटों तक हाई अलर्ट जारी किया है।
गया में 05 लोग, पूर्णिया में 04 लोग, बेगुसराई में 02 लोग, जमुई में 02 लोग, पटना, सहरसा, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा और दरभंगा में एक एक लोग की मृत्यु बिजली गिरने से हो गई है। ये हादसा खेतों में काम कर रहे लोगों के साथ हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से मरने वाले लोगो को मुआवजा के रूप में चार चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील किया है की यदि मौसम खराब हो या बिजली चमक रही हो उस समय आपलोग खुले में ना रहे या खेतों में काम ना करें अन्यथा इस प्रकार की घटना आपके साथ भी घाट सकती है। यथासंभव हो सके तो ऐसे खराब मौसम में अपने घरों में रहे।
बिहार के इन 11 जिलों में मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी
बिहार मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है। बिहार के 11 जिलों में शामिल ये जिले है- समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी और मधेपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक भारी बारिश होने के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना बताया गया है।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर में पुलिस की सघन चेकिंग के बीच बेखौफ अपराधी: रोसड़ा में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे 3 लाख मूल्य के आभूषण
- समस्तीपुर: अपराध और शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए एक्शन में पुलिस, खुद सड़क पर उतरे एसपी
- बिहार विधान परिषद स्नातक चुनाव 2026: दरभंगा क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, राजद ने कसी कमर, समस्तीपुर में बनाई 11 सदस्यीय समिति
- समस्तीपुर: मासूम बच्ची के साथ विभत्स तरीके से यौन उत्पीड़न, भाकपा माले ने की स्पीडी ट्रायल और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
- बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिशनपुर-दलसिंहसराय पथ किया जाम, जेई और मिस्त्री पर लगाए गंभीर आरोप



