समस्तीपुर: पति-पत्नी के बीच झगड़े में मासूम बच्चे की मौत
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुसेपुर गांव में एक परिवार में पति पत्नी के बीच हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। साथ ही उनके 4 महीने का मासूम बच्चे की भी मौत हो गई है।
सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार और सुबोध कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया।
डाक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच में रेफर कर दिया तथा मृत बच्चें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घायल महिला की पहचान मुसेपुर निवासी कमलेश महतो की पत्नी नेहा देवी के रूप किया गया है एवं उनका 4 महीने के बच्चे का पहचान रितिक राज के रूप में किया गया है।
सिंघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि पुरी घटना की जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल महिला की परिजनों के द्वारा ही मारपीट की गई है। थानाध्यक्ष ने उसके परिवार के सभी लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें।
- Bigg Boss 19 Winner: आज रात होगा महासंग्राम! जानें कब, कहां और कैसे देखें; ₹50 लाख की Prize Money के लिए इन 5 कंटेस्टेंट्स में टक्कर
- उजियारपुर में महादलित छात्रा के कथित अपहरण पर भाकपा माले का विरोध तेज…
- धनुष–कृति सेनन की ‘tere ishk mein’ ने दर्शकों को दीवाना बनाया, जानें रिव्यू, बजट और बॉक्स ऑफिस अपडेट
- Bihar Panchayat Chunav 2026 में सभी आरक्षित सीटों में होगा फेर बदल, जानिए किस महीने होगा चुनाव!
- New viral video couple: Sofik–Sonali का 19 मिनट 34 सेकंड नया वीडियो वायरल! सोशल मीडिया में हंगामा, Telegram पर…








