उजियारपुर: लाॅकडाउन में लाचार बंजारों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण
उजियारपुर प्रखंड के बिरनामा तुला पंचायत के वार्ड संख्या 01 सुपौल में लंबे समय से रह रहे 28 बंजारा परिवार के 145 लोगों के बीच शुक्रवार को सरकारी राहत के रूप में अनाज का वितरण करवाया गया।
एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार के आदेश पर सीओ संजय कुमार महतो के उपस्थिति में इन परिवार का सूची तैयार की गई। इन परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम के हिसाब से राशन वितरण किया गया। इसमें सात क्विंटल चावल और गेहूं तथा 28 किलो चना का वितरण किया गया।
इन परिवारों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने तथा बच्चों की शिक्षा व्यवस्था तथा वासगीत पर्चा देने की मांग की गई। लाॅकडाउन के कारण इन बंजारा परिवार का रोजगार ठप परने के कारण इनके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
कोरोना महामारी की मार झेल रहे इन परिवारों की परेशानी दूर करने के लिए 13 जून को माले नेता महावीर पोद्दार आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। जिसके बाद जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने का आदेश दिया।
मौके पर पूर्व मुखिया रामलौलिन राय, मिथिलेश कुमार सिंह ,सूरज कुमार, अनिल कुमार, शंकर राय ,उमेश राय,मंटुन राय आदि लोग मौजूद थे।
और पढ़ें।
- दरभंगा प्रमंडल के DIG मनोज कुमार तिवारी ने उजियारपुर के नए मॉडल थाना का किया उद्घाटन
- ब्रह्मांड के इस रहस्यमयी कोने में है ‘स्वर्ग’! हार्वर्ड के वैज्ञानिक का हैरान करने वाला दावा
- समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: पति पर बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस के आते ही ससुराल वाले फरार
- समस्तीपुर: उजियारपुर थाने में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने पर नियमों का करना होगा पालन
- समस्तीपुर: अंगारघाट में अमृत चौधरी का शानदार होली मिलन समारोह, होली के रंग में रंगा उजियारपुर



