समस्तीपुर: पिछले 24 घंटों में बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा 30 सेमी, पेटी में बसे लोगों को बाढ़ का खतरा
समस्तीपुर जिले से होकर बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर मे पिछले 24 घंटों में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण बाढ़ आने की खतरा बना हुआ है। नदी के जलस्तर में लगातार 6 दिनों से वृद्धि जारी है और रविवार को 7वे दिन 30 सेन्टमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
बूढ़ी गंडक के पेटी में बसे दो दर्जन से अधिक परिवार के लोगों को बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पेटी में बसे लोग धीरे धीरे अपना सामान लेकर बांध पर शरण ले रहे है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के वार्ड 23 में स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर छठ घाट के पास में 2 दर्जन से अधिक परिवार बसे हुए है।
इनलोगों के घरों में पनि घुसना शुरू हो चुका है जिसके कारण ये लोग अपने घर से निकलकर नदी के बांध पर शरण ले रहे है। अंदाज लगाया जा रहा है की अगले कुछ दिनों में इनलोगों का घर पूर्णतः पानी से भर जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर अपने खतरे के निशान 45.73 मीटर से मात्र 38 मीटर नीचे है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 45.35 मीटर तक पहुंच गया है और जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर: उजियारपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ, गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे
- उजियारपुर: आदित्य भारत गैस एजेंसी की मनमानी, होम डिलीवरी बंद, ऑनलाइन बुकिंग पर भी धक्के खा रहे उपभोक्ता
- बिहार दिवस पर जानिए 22 मार्च का ऐतिहासिक महत्व और ‘पहले से अब’ तक बदलते बिहार की पूरी कहानी
- समस्तीपुर में आंधी-तूफान और ओले से मची भारी तबाही, जानें अगले कितने दिनों तक रहेगा ऐसा मौसम
- उजियारपुर में आग में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, घंटों बाद मिली पुलिस और दमकल कि मदद



