समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक बालक का गला रेत कर हत्या, जाल से बंधा हुआ था हाथ-पैर
समस्तीपुर जिलें के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसारी गांव में शुक्रवार की शाम बूढ़ी गंडक में एक बालक का लाश मिला जिसका गला रेता हुआ था और खून निकल रहा था। हाथ-पांव मछली मारने वाले जाल से बंधे हुए थे। मृतक की पहचान गाँव के ही वार्ड संख्या 18 निवासी नंदकिशोर महतो के 15 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में कि गई है।

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का मामा सूरज कुमार ने बताया है कि उनके बहनोई नंदकिशोर महतो घूम-घूम कर भूंजा बेचने का काम करते हैं। वह भूंजा बेचने के लिए गए हुए थे। जबकि उनकी बहन जीविका की बैठक में गई हुई थी। नीतीश भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था दिन के करीब 11:00 बजे उनका भांजा नीतीश घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा था।
इसी दौरान नदी किनारे गए कुछ लोगों ने उसका शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद गांव के लोगों को जानकारी मिली। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि नीतीश की मौत हो चुकी है और उसके गर्दन से खून निकल रहा था जबकि मछली मारने वाली जाल से उसका हाथ पांव बंधा हुआ था।
जिससे लग रहा है कि कुछ लोगों ने मिलकर हाथ पैर बांधकर और गला में चाकू मार कर उसका हत्या कर दी है। यह घटना किस कारण से हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। क्योंकि उनके बहनोई का किसी से दुश्मनी भी नहीं है। वह भूंजा बेचकर अपना जीवन यापन करते है।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर देर शाम को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस दौरान लोगों ने मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा भी किया।
लोग बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला हत्या का है। अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।




