अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्तीपुर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों से लिया फीडबैक

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित स्ट्रांग रूम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने आज रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने स्ट्रांग रूम की तीन स्तर पर कि गई सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया और वहां उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुरक्षा संबंधी प्रतिक्रिया लिया।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपने बहुमूल्य सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस दौरान जिलें के दसों विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे।

अशोक प्रियदर्शी ने जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों और उनके डिस्प्ले को लगभग आधे घंटे तक देखा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की और सर्वर रूम में भी सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरों में की गई है और इसमें कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि समस्तीपुर कॉलेज के बाहरी परिसर में भी बिहार पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है जिससे चूक कि कोई गुंजाइस नहीं है।

Exit mobile version