समस्तीपुर के सभी विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग उजियारपुर में 73.99% हुआ, वहीं सबसे कम रोसड़ा में 67.18%, देखिए पूरी रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 06 नवंबर को हुए मतदान में अभी तक का सबसे अधिक रिकार्ड तोड़ मतदान हुई है। साथ ही पहले चरण में बिहार के 18 जिलों में मतदान हुए जिसमें समस्तीपुर जिलें के सभी विधानसभाओं का औसतन वोटिंग प्रतिशत 71.75% मतदाताओं ने अपना मतदान किया है।

वही अगर हम बात करें समस्तीपुर जिलें के तहत आने वाले सभी विधान सभाओं का तो उसमें 10 विधानसभाओं में से उजियारपुर विधानसभा में सबसे अधिक वोट डाला गया है जिसका प्रतिशत है 73.99 %, और सबसे कम वोटिंग प्रतिशत रोसड़ा विधानसभा कि है जहां 67.18% लोगों ने अपना मतदान किया है।
समस्तीपुर जिलें अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा का वोटिंग प्रतिशत देख सकते है:-
| विधानसभा क्षेत्र और खाता संख्या | विधानसभा में मौजूद कुल मतदाता | कुल मतदान | मतदान प्रतिशत |
|---|---|---|
| कल्याणपुर – 131 | 3,24,655 | 2,39,204 | 73.68% |
| वारिसनगर – 132 | 3,24,743 | 2,34,242 | 72.13% |
| समस्तीपुर – 133 | 2,74,865 | 1,98,230 | 72.12% |
| उजियारपुर – 134 | 3,09,906 | 2,29,295 | 73.99% |
| मोरवा – 135 | 2,68,560 | 1,96,436 | 73.14% |
| सरायरंजन – 136 | 2,82,647 | 2,07,531 | 73.42% |
| मोहिउद्दीननगर – 137 | 2,59,572 | 1,82,700 | 70.39% |
| विभूतिपुर – 138 | 2,75,004 | 1,95,715 | 71.17% |
| रोसड़ा – 139 | 3,31,236 | 2,22,531 | 67.18% |
| हसनपुर – 140 | 2,89,588 | 2,04,123 | 70.49% |
| कुल | 29,40,776 | 21,10,007 | 71.75% |

कुल मिलाकर देखा जाए तो समस्तीपुर के सभी विधानसभाओं में कुल 29 लाख, 40 हजार, सात सौ छिहत्तर मतदाता मौजूद है। जिसमें ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 21 लाख, 10 हजार, सात मतदाताओं ने अपना मतदान किया है। जो कुल मतदाता का 71.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मतदान किया है।
जिलें के उजियारपुर विधानसभा -134 में सबसे अधिक हुई मतदान
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 में जिलें के अन्य विधान सभाओं कि अपेक्षा सबसे अधिक 73.99 प्रतिशत मतदान कि गई है। इस विधान सभा में कुल 3,09,906 वोटर्स मौजूद है जिसमें 1,65,854 पुरुष मतदाता है एवं 1,44,052 महिला मतदाता है। जिसमें से कुल 2,29,295 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है। मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता कि संख्या 1,16,225 और महिलाओं कि संख्या 1,13,070 है। अगर प्रतिशत कि बात करें तो कुल 73.99 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है जिसमें 70.08 प्रतिशत पुरुष वोटर्स है और 78.49 प्रतिशत महिला वोटर्स है।
जिलें के रोसड़ा विधानसभा -139 में सबसे कम हुई मतदान
रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र संख्या- 139 में जिलें के अन्य विधान सभाओं कि अपेक्षा सबसे कम 67.18 प्रतिशत मतदान कि गई है। इस विधान सभा में कुल 3,31,236 वोटर्स मौजूद है जिसमें 1,76,717 पुरुष मतदाता है एवं 1,54,517 महिला मतदाता है एवं 2 अन्य मतदाता है। जिसमें से कुल 2,22,531 मतदाताओं ने अपना मतदान किया है। मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता कि संख्या 1,05,717 और महिलाओं कि संख्या 1,16,813 है, एवं 1 अन्य मतदाता भी है। अगर प्रतिशत कि बात करें तो कुल 67.18 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है जिसमें 59.82 प्रतिशत पुरुष वोटर्स है और 75.60 प्रतिशत महिला वोटर्स है। साथ ही 50% अन्य मतदाता(3rd gender) है।




