JSSC CGL 2021: झारखंड जेएसएससी सीजीएल में निकली 956 पदों के लिए वैकेंसी, 15 जनवरी से करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स
JSSC CGL 2021: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आज 24 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2022 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के अंतर्गत शुरू किए गए भर्ती अभियान से संबंधित है। इस अधिसूचना के तहत सहायक शाखा अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक आदि सहित कई पदों के लिए कुल 956 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
![](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/12/application-1915345_960_720-1024x576.jpg)
JSSC CGL 2021: पदों का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जिन 956 पदों के लिये रिक्तियां जारी की हैं, उसमें प्रशााखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि के पद शामिल हैं.
पद का नाम | कुल रिक्तीयां |
---|---|
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी | 384 |
कनीय सचिवालय सहायक | 322 |
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी | 245 |
प्लानिंग असिस्टेंट | 05 |
कुल रिक्तियां | 956 |
JSSC CGL 2021: परीक्षा शुल्क
विज्ञापन संख्या 05/2021 झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में प्रकाशित परीक्षा शुल्क को आयोग ने संशोधित करते हुए परीक्षा शुल्क को घटा कर कम कर दिया है। जिसका विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते है।
क्रम संख्या | कोटी | पूर्व में निर्धारित परीक्षा शुल्क | संसोधित परीक्षा शुल्क |
---|---|---|---|
01 | अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु-I) एवं पिछड़ा वर्ग (अनु-II) | रु. 1000/- | रु. 100/- |
02 | अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति | रु. 250/- | रु. 50/- |
JSSC CGL 2021: योग्यता
झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा।
JSSC CGL 2021: परीक्षा का पैटर्न
आयोग के अनुसार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी।परीक्षा लेने की प्रक्रिया ओएमआर शीट के माध्यम से पूरी की जाएगी। जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। इस परीक्षा में तीन पत्र होंगे जिसके प्रत्येक पत्र के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। पहला पत्र भाषा ज्ञान, दूसरा पत्र जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा तथा तीसरा पत्र सामान्य ज्ञान का रहेगा।
JSSC CGL 2021: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथी
आयोग के अनुसार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2022 को रात्री के 11 बजे से लेकर 14 फरवरी 2022 को मध्य रात्री तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षा शुल्क भुगतान करने के लिए 16 फरवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा। फ़ोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकालने के लिए 18 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। आवेदन पत्र में मौजूद किसी भी त्रुटि को सही करने के लिए 19 फरवरी को रात्री के 11 बजे से 21 फरवरी के मध्य रात्री तक आवेदन पत्र में साँसोधन किया जा सकता है।
विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारीक विज्ञापन को डाउनलोड करने के लिए- यहां क्लिक करें।