उजियारपुर विधानसभा प्रत्यासी सर्वे 2025 का परिणाम, लोगों को सबसे ज्यादा सड़क, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार कि समस्या
उजियारपुर न्यूज के द्वारा 16 सितंबर 2025 को उजियारपुर विधानसभा प्रत्यासी सर्वे फॉर्म कि शुरुआत कि गई थी जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपनी क्षेत्रों कि समस्याओं के बारे में बताया।
इस फॉर्म में उजियारपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायतों के लोगों ने भाग लिया एवं अपने क्षेत्रों के बारे में बताया साथ ही वह इस बार विधायक के रूप में किस चेहरे को देखना चाहते है वह भी वोट करके बताया।

इस सर्वे के परिणाम के अनुसार अगर देखा जाए तो उजियारपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता से लोग काफी नाराज लग रहे है क्योंकि इस बार उनको मात्र 1 प्रतिशत लोगों ने विधायक के रूप में देखना पसंद किया है।
वहीं कमलकांत राय को 10%, शील कुमार राय को 2%, सुनीता शर्मा को 12%, राजू साहनी को 4% एवं उपेन्द्र कुशवाहा को 68% लोगों ने विधायक के रूप में देखना पसंद किया है।
वहीं लोगों ने अपने क्षेत्रों के समस्याओं के बारे में भी बताया है जिसमें विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों के लोगों के द्वारा बताया गया है कि सड़क, स्वास्थ्य, भ्रस्टाचार और जल कि समस्याओं से ज्यादातर लोग जूझ रहे है। वहीं कुछ लोगों ने रोजगार, कृषि जैसे समस्याओं के बारे में भी बताया है।