उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134 से इस बार लड़ रहे 15 प्रत्यासी चुनाव, जानिए किसका कौन-सा चिन्ह और कहाँ के निवासी है?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 से इस बार कुल 15 प्रत्यासी चुनाव लड़ रहे है, जो कि पिछले चुनाव कि अपेक्षा कम है। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उजियारपुर विधानसभा से कुल 20 प्रत्ययसियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें 16 प्रत्यासी किसी न किसी पार्टी से चुनाव लड़ा और 4 प्रत्यासी निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

इस बार बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में कुल 15 प्रत्यासी चुनाव लड़ रहे है इनमें से 06 प्रत्यासी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है जबकि 09 प्रत्यासी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। इस बार दो लोगों का नामांकन रद्द हो गया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो चुका है ऐसे में लोगों को पता होनी चाहिए कि कौन सा चुनाव चिन्ह किस प्रत्यासी का है। जिसको देखते हुए नीचे सभी प्रत्याशियों के निवास स्थल, नाम और उनका चुनाव चिन्ह का सारणी बनाकर जानकारी दी गई है।

| क्रम संख्या | निवासी | प्रत्यासी का नाम | पार्टी का नाम | चुनाव चिन्ह |
|---|---|---|---|---|
| 01 | घटहो, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | अंकित कुमार मिश्रा | आम आदमी पार्टी | झाड़ू |
| 02 | मिर्जानगर, महुआ विधानसभा क्षेत्र 126, वैशाली | आलोक कुमार मेहता | राष्ट्रीय जनता दल | लालटेन |
| 03 | चंदौली, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | बुलबुल कुमार साहनी | बहुजन समाज पार्टी | हाथी |
| 04 | उजियारपुर, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | दुर्गा प्रसाद सिंह | जन सुराज पार्टी | स्कूल बैग |
| 05 | लोकनाथपुर गंज, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | प्रशांत कुमार पंकज | राष्ट्रीय लोक मोर्चा | गैस सिलिन्डर |
| 06 | पचपैका ब्रहान्डा, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | सुनीता कुमारी | जनशक्ति विकास पार्टी | केतली |
| 07 | चांदचौर कल्याण टोल, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | अरुण कुमार यादव | निर्दलीय | एयर कन्डिशनर |
| 08 | मुस्तफापुर, विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र 138, समस्तीपुर | उपेन्द्र कुमार कुशवाहा | निर्दलीय | अलमारी |
| 09 | पतैली पश्चिम, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | दिनेश प्रसाद चौधरी | निर्दलीय | बेबी वॉकर |
| 10 | लोहागिर, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | दिलीप कुमार साहनी | निर्दलीय | स्लेट |
| 11 | प्रोफेसर कॉलोनी, ताजपुर रोड, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र 133, समस्तीपुर | निक्की झा | निर्दलीय | गुब्बारा |
| 12 | अकहा विशनपुर, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | महाशंकर चौधरी | निर्दलीय | मोतियों कि हार |
| 13 | चांदचौर मध्य, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | रणवीर कुमार चौरसिया | निर्दलीय | चूड़ियाँ |
| 14 | पटपारा दक्षिण, विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र 138, समस्तीपुर | विकास कुमार | निर्दलीय | सेब |
| 15 | मोख्तियारपुर सलखनी, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र 134, समस्तीपुर | वीरेंद्र कुमार राय | निर्दलीय | फलों कि टोकड़ी |
पिछले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्यासी आलोक कुमार मेहता 90,601 मतों के साथ अपने निकतं प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी शील कुमार राय को करीब 23,000 हजार वोटों से हराकर विजयी हुए थे। इस बार देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इस बार कौन विजयी होता है।
अगर इस बार भी आलोक कुमार मेहता विजयी होते है तो उनका इस क्षेत्र से लगातार विधायक होने का हैट्रिक लग जाएगा। क्योंकि ये पिछले 2 कार्यकाल से लगातार उजियारपुर के विधायक के रूप में जीत हासिल कि है।
इस बार पिछले चुनाव कि अपेक्षा कम प्रत्ययसियों ने अपना नामांकन उजियारपुर से करवाया है। जिसमें निर्दलीय कि संख्या अधिक है। तो ज्यादा संभवना है कि आलोक कुमार मेहता इस बार फिर से विजयी हो सकते है क्योंकि कंपटीशन कम है।



















