BiharSamastipurUjiarpur

नाजीरपुर घटना पर गरमाई राजनीति, विधायक अजय कुमार ने दी पुलिस-प्रशासन को खुली चेतावनी…

उजियारपुर: नाजीरपुर में 27 अगस्त को हुई घटना और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की उजियारपुर लोकल कमिटी ने नाजीरपुर हाट पर एक विशाल प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता कॉ. श्याम सिंह ने की। इस मौके पर सीपीएम नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए और निर्दोषों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की।

भाजपा सरकार में बेलगाम हुआ प्रशासन

सभा को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य और विभूतिपुर के विधायक कॉ. अजय कुमार ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शासन-प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो गया है और यह जुल्म, अत्याचार व अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मासूम जनता पर वर्दी का धौंस जमाने के मंसूबे को सीपीएम कभी कामयाब नहीं होने देगी।

जनता को निडर रहने का दिया आश्वासन

विधायक ने नाजीरपुर की आम जनता को आश्वस्त किया कि उन्हें पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी जनता पर कोई आफत आती है या अत्याचार होता है, तो न्याय दिलाने के लिए सीपीएम हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहती है। उन्होंने इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अवश्य होगी। उनका स्पष्ट नारा था- “निर्दोषों की रिहाई और दोषियों पर कार्रवाई तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

झूठे मुकदमे वापस ले प्रशासन

सीपीएम के जिला मंत्री कॉ. रामाश्रय महतो ने अपने संबोधन में प्रशासन से मांग की कि नाजीरपुर घटना के दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और निर्दोष लोगों पर लादे गए झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। वहीं, राज्य कमिटी सदस्य कॉ. शाह जफर इमाम ने कहा कि पुलिसिया जुल्म का मुकाबला करने के लिए जनसंघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। लोकल कमिटी उजियारपुर के अंचल मंत्री कॉ. उपेन्द्र राय ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन की मनमानी के खिलाफ पार्टी का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

इस प्रतिरोध सभा में सीपीएम जिला कमिटी सदस्य कॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, कॉ. दिनेश पासवान, और कॉ. अवधेश कुमार मिश्र सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके अलावा लोकल कमिटी सदस्य उमेश साहनी, मनोज कुमार, उपेन्द्र दास, जगदीश महतो, राम प्रवेश चौरसिया, राम प्रवेश राय, राम विलास साहनी, अशोक पुष्पम, उमेश मल्लिक, राम सकल दास, पूर्व जिप सदस्य दिलीप साहनी, राजेश प्रसाद राय, और रामप्रीत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर रामाधार राम, नरेश शर्मा, पवन पोद्दार, रंजीत कुमार, महेश कुमार, आलोक कुमार और सुंदेश्वर सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.