Bihar
उजियारपुर: मनरेगा के तहत पोखड़ा उड़ाही कार्य में बिना कार्य करवाए फर्जी तरीके से 7 लाख 59 हजार की निकासी
उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी पंचायत में योजना के अंतर्गत पोखड़ा का बिना उड़ाही करवाए 7 लाख 59 हजार 155 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी किए जाने की शिकायत एकशिल्ला निवासी अनिल कुमार ने किया है।
अनिल कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारी से इस फर्जी निकासी को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि गत वित्तीय वर्ष निजी एवं सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा घेरा, मजदूरी एवं उर्वरक के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है।
मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इल्ताफ हुसैन ने बताया है कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें।
- उजियारपुर: भाकपा-माले का भूख-हड़ताल समाप्त, आवास योजना व भ्रष्ट कर्मियों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26: खुद का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, आवेदन पोर्टल खुला, जानें पूरी जानकारी
- 1 अप्रैल से देशभर के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नया नियम! मिलेगा 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल (E20 Fuel), जानें आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?
- सुप्रीम कोर्ट का भयंकर एक्शन! NCERT की इस किताब पर लगा बैन, रातों-रात वापस मंगवाई गईं सभी कॉपियां
- होली 2026: रंगों का वो त्योहार जो मिटा देता है दिलों की दूरियां! जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और असली महत्व
Follow Us



