पियुष गोयल: बैटरी से चलने वाली ड्यूल मोड शंटिग लोकों “नवदूत” का सफल परीक्षण, बैटरी से दौड़ेगी नवदूत ट्रेन

नवदूत: भारतीय रेलवे ने लाॅकडाउन के बीच घाटे में चल रहे अर्थव्यवस्था के बावजूद बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुछ दिनों पहले भारतीय रेलवे ने 251 बोगियों के साथ मालगाड़ी ट्रेन “शेषनाग” का सफल परीक्षण किया था जिसकी लंम्बाई 2.8 किलोमीटर थी।
उसके बाद भारतीय रेलवे ने बैटरी से चलने वाली ट्रेन “नवदूत” ट्रेन इंजन का भी सफल परीक्षण किया है। भारतीय रेलवे की इस उपलब्धि के बाद इस ट्रेन के संचालन के लिए कम खर्च में अधिक अधिक कमाई किया जा सकेगा।
पियुष गोयल ने ट्वीट करके इस ट्रेन के सफल संचालन का विडियो शेयर किया है साथ ही उन्होंने बताया है कि रेलवे के जबलपुर मंडल में बैटरी से चलने वाले ड्यूल मोड शंटिंग लोको ‘नवदूत’ का निर्माण किया गया है जिसका परीक्षण सफल रहा।
बैटरी से ऑपरेट होने वाला यह लोको एक उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, जो डीजल के साथ विदेशी मुद्रा की बचत, और पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा कदम होगा।
नवदूत ट्रेन के आने से डिजल और बिजली की बचत तो होगी ही साथ में डीजल इंजन के कारण उत्पन्न होने वाली प्रदुषण से भी छुटकारा मिलेगा। जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो पाएगा।
नवदूत ट्रेन इंजन का निर्माण पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में किया गया है। जो ड्यूल मोड शंटिग लोकों इंजन है। इसका परीक्षण भी जबलपुर स्टेशन पर किया गया है।
और पढ़ें।
- JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जानें वजह
- समस्तीपुर: 5 नवंबर को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की संभावना, शुरू हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं
- बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा शिक्षक और स्नातक सीट पर वोटिंग संपन्न, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61% मतदान
- बिहार में शिक्षा को बड़ा बूस्ट: 2996 नए स्कूल भवन और 211 डिग्री कॉलेजों के स्थायी कैंपस का होगा निर्माण
- रेलवे स्टेशनों पर लूट: यात्रियों की जेब और सेहत से खुलेआम खिलवाड़, पक्के सबूतों के बावजूद सिर्फ नाममात्र का जुर्माना




