उजियारपुर में मुखिया मनोरंजन गिरी का अपराधियों ने गोली मारकर किया ह्त्या, कई मामलों में था आरोपी
समस्तीपुर जिलें के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी का गुरुवार कि देर संध्या अपराधियों ने गोली मारकर ह्त्या कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुखिया मनोरंजन गिरी को अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर मौके पर ही ढेर कर दिया।

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुवार कि देर संध्या करीब 8 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने मुखिया कि गोली मारकर ह्त्या कर दिया। आपसी रंजिस को लेकर मुखिया कि हत्या कि आशंका व्यक्त कि गई है फिलहाल घटना के पीछे का मुख्य कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।
घटना कि सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाना कि पुलिस और दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा शव के चारों तरफ घेराबंदी कर मामले कि जांच पड़ताल कर रही है। वही घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीयों लोगों कि भीड़ घटनास्थल पर लग गई।
मुखिया मनोरंजन गिरी विगत दो कार्यकाल से चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया पद पड़ बने हुए थे। पिछले बार पंचायत चुनाव में नामांकन करवाने के लिए हाथ में हथकड़ी लगे ही प्रखंड कार्यालय पर पहुंचे थे। उनके बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी दबंग प्रवृति के व्यक्ति थे। जिसके कारण स्थानीय लोगों पर दबाव बनाकर रखते थे।
एक महिना पहले ही विक्रम गिरी कि अपराधियों ने गोली मारकर ह्त्या कर दिया था जिसमें मनोरंजन गिरी को मुख्य आरोपी बताया गया था। बताया गया था कि मुखिया मनोरंजन गिरी ने सुपारी देकर विक्रम गिरी कि हत्या करवाई थी। इसके कुछ दिनों बाद संजीत कुमार गिरी को भी धमकी दी गई थी जिसको लेकर उन्होंने उजियारपुर थाना में FIR दर्ज करवाया था। यह नेपाली हत्याकांड का भी रह चुके है आरोपी।
फिलहाल घटना के पीछे कौन है इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है। मुखिया मनोरंजन गिरी के ऊपर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है जिनमें वो फरार चल रहे थे। पुलिस घटना कि जांच कर रही है।