E-GramSwaraj: पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश भर में जीतने भी पंचायत है सभी पंचायत को डेवलोपमेंट करने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में करीब करोड़ों रूपय की राशि प्रदान करता है लेकिन इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है। जिसके कारण पंचायत समिति और पंचायत सेवक की मिलीभगत से फर्जीवाड़े तरीके से राशि की निकासी तो कर ली जाती है लेकिन वास्तव में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता है।
लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने पंचायतों को डेवलपमेंट करने के लिए जो राशि प्रदान करती है उसको आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मोबाईल एप का निर्माण कर रखा है लेकिन इस एप के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। इस खबर के माध्यम से हम आपलोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे है ताकि जो राशि जनता के हित के लिए आता है वह जनता के पास पहुच जाए और जनता को उसका लाभ मिलें।
पंचायती राज मंत्रालय ने E-GramSwaraj नामक मोबाईल एप प्ले स्टोर में डाल रखा जिसको आप डाउनलोड करके देश के किसी भी राज्य के पंचायत में कितनी राशि पंचायतों के विकास कार्य के लिए प्रदान की गई है वो सारी जानकारी मिल जाएगी। यह जानकारी रहने के बाद आप अपने ग्राम पंचायत सेवक या मुखिया से उस काम के बारे में सवाल पुछ पाएंगे की इस पंचायत के लिए इतनी राशि स्वीकृत हुई तो यह काम हुआ क्यों नहीं अभी तक इस तरह से लोग जागरूक होते जाएंगे तो पंचायत का विकास अपने आप होना आरंभ हो जाएगा।
E-GramSwaraj
E-GramSwaraj एप उपयोग करने के लिए आपको पहले प्ले स्टोर में जाकर E-GramSwaraj मोबाईल एप डाउनलोड करना पड़ेगा एवं उसके बाद जब आप एप को खोलेंगे तो आपको अपना राज्य का चयन करने के लिए कहेगा, फिर जिला पार्षद का या जिला का, फिर पंचायत समिति या प्रखंड का नाम, फिर ग्राम पंचायत का नाम का चयन कर जैसे ही सबमिट पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने सबसे ऊपर में वित्तीय वर्ष चयन करने के लिए कहेगा वो चयन करने के बाद नीचे तीन विकल्प आएगा जिसमें से स्वीकृत गतिविधिया पर क्लिक करना है।
![E-GramSwaraj](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/07/wp-16258505538811051224026-197x300.jpg)
स्वीकृत गतिविधिया पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके पंचायत में कितना राशि अप्रूव हो चुका है आपके पंचायत के लिए वो दिखेगा और नीचे में ऊसमें से कितना राशि का काम हो चुका है वह भी दिखेगा। जब आप विवरण पर क्लिक करेंगे तो आपके एक एक काम का लिस्ट दिख जाएगा की कीस काम के लिए कितना राशि खर्च हुआ है। इसको देखते हुए आप अपने पंचायत में जमीनी स्तर पर उस कार्य का जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कीजीए की क्या वाकई में वह कार्य हुआ है या नहीं।
![E-GramSwaraj](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/07/rps20210709_223958187778429-208x300.jpg)
अगर नहीं हुआ है तो अभी आपलोगों के पास मौका है बिहार में पंचायत चुनाव शुरू होने वाला है और पंचायत चुनाव मे मुखिया से लेकर जिला पार्षद, पंचायत समिति, सरपंच वार्ड मेम्बर सारे लोग आएंगे आपके यहां वोट लेने के लिए तो आपलोग को इसकी जानकारी पता रहेगा तो आप उनसे यह सवाल कर सकते है। अगर घोटाला हुआ होगा तो अपना प्रतिनिधि को बदलने की कोशिश कीजिए तभी जाकर आपके पंचायत का विकाश संभव हो पाएगा। उजियारपुर न्यूज के इस जागरूक करने वाले खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाए और उन्हे जागरूक करें।
![E-GramSwaraj](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/07/rps20210709_2240501884665088-212x300.jpg)
![E-GramSwaraj](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/07/rps20210709_224138695439404-216x300.jpg)