छठ पर्व समापन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अक्टूबर को उजियारपुर में करेंगे चुनावी सभा
उजियारपुर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित महंत नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर के मैदान में शुक्रवार 31 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रत्यासी प्रशांत कुमार पंकज के द्वारा दी गई है।

वहीं 28 अक्टूबर को बिहार का महापर्व छठ पर्व समाप्त हो जाएगी जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए (राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी) के प्रत्यासी प्रशांत कुमार पंकज के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं जदयू नेताओं के द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। शुक्रवार 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा स्थल पर पहुंचेंगे, जहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर सभा मंच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
पहले 28 अक्टूबर को यह कार्यक्रम रखा गया था जो कि किसी कारणवश उसे रद्द कर दिया गया है।




