Bihar
उजियारपुर: उजियारपुर पुलिस ने 54 लीटर विदेशी शराब के साथ कार को किया जब्त
उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड के बेलामेघ पंचायत में कालीमंदिर के पास सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे के आसपास उजियारपुर पुलिस ने एक कार से 54 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। कार पर लदे 54 लीटर शराब के साथ पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है।
कार चालक मौके पर भागने में सफल रहा है जिसके बाद कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थनाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया है की रात्री गश्ती से पुलिस वापस थाना को लौट रही थी इसी दौरान काली स्थान पर लगी एक सिल्वर रंग की कार से कुछ लोगों को भागते देखा।
भागते हुए देखने पर पुलिश संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो 54 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। थनाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा है की शराब के धंधेबाजों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें।
- संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन: पप्पू यादव बने भगवाधारी पुजारी, राहुल गांधी ने दिया चंदा
- रील बनाने का शौक पड़ा भारी: समस्तीपुर की बाया नदी में डूबे 7 छात्र, 1 की मौत, 6 को स्थानीय लोगों ने बचाया
- समस्तीपुर सदर अस्पताल में MLCU सेवा का शुभारंभ; जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, दिए दिशा निर्देश
- समस्तीपुर में दरिंदगी: मक्के के खेत में अचेत मिली 9वीं की छात्रा, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
- समस्तीपुर: घोड़े को खोलने से टोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, 50 हजार की मांगी रंगदारी, बाल-बाल बचे रथ संचालक
Follow Us



