उजियारपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक अलख नायरण तिवारी तबादला ताजपुर थाने में कर दिया गया है। समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने उजियारपुर थाने में कार्यरत अवर निरीक्षक अलख नायरण तिवारी का ट्रांसफर कर ताजपुर थाना में पदस्थापीत कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका ट्रांसफर ताजपुर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह के अनुरोध पर किया गया है। शम्भूनाथ सिंह जो की पहले उजियारपुर थाना के थानाध्यक्ष थे। उनका ट्रांसफर कुछ दिन पहले ही उजियारपुर से ताजपुर थाने में किया गया है।