नासा अलर्ट: 48,000 Km/h की रफ्तार से आज पृथ्वी के बहुत ही पास से गुजरेगा उल्का पिंड
नासा अलर्ट: दुनिया भर में कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों को अभी इस बीमारी से निजात भी नहीं मिल पाया है और इसी बीच नासा ने अलर्ट किया है की आज पृथ्वी के बहुत निकट से उल्का पिंड गुजरने वाला है। जिसके कारण कोई बड़ी खगोलीय घटना घटने का अनुमान है।
![NASA ALERT](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2020/07/science-fiction-5105730_1280-e1595570134969-1024x563.jpg)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पूरी दुनिया में अलर्ट जारी कर बताया है की 24 जुलाई को लगभग 170 मीटर बड़ा एक उल्का पिंड पृथ्वी के बहुत ही नजदीक से गुजरने वाला है। अंतरिक्ष एजेंसी के द्वारा इस उल्का पिंड का नाम एस्टेरॉयड 2020 ND दिया गया है।
ये उल्का पिंड बहुत ही तेज रफ्तार से पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला है नासा के अनुसार इस उल्का पिंड का गति लगभग 48,000 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाला है। ये उल्का पिंड पृथ्वी से लगभग .034 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट दूर से होकर गुजरेगा। उल्का पिंड की लंबाई अनुमानतः 170 मीटर बड़ी बताई जा रही है।
एस्ट्रोयड 2020 एनडी पृथ्वी से महज 0.034 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट की दूरी से गुजरेगा जो की किलोमीटर में 50 लाख 86 हजार 328 किलोमीटर दूर से गुजरेगा। नासा ने कहा है की ये जरूरी नहीं की इसका असर पृथ्वी पर पड़ेगा।
नासा के द्वारा बताया गया है की इस उल्का पिंड को PHA के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पर ये पृथ्वी पर प्रभाव नहीं डालेगा लेकिन अगर खगोलीय घटना घटती है तो खतरे की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है।