भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार की गई दो महिला ऑफिसर्स की तैनाती, जानिए दोनों ऑफिसर्स के बारे में!
भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला ऑफिसर्स की तैनाती वॉर शिप पर किया गया है। कुल 17 ऑफिसर्स के ग्रुप में से इन दो महिला ऑफिसर्स सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी एवं रीति सिंह को वॉर शिप के लिए चयन किया गया है। अब देश की दो बेटियाँ भी दुश्मनों को युद्धपोत के जरिए मुँहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। ये दोनों को पूरी तरह से ट्रैनिंग दिया गया है जैसे एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के में आजमाई जाने वाली तरकीबें, ऐंटी-सबमरीन वॉरफेयर के साथ साथ एवियॉनिक सिस्टम्स की ट्रेनिंग दी गई है।

photo: twitter
23 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाली कुमुदनी त्यागी गाजियाबाद की रहने वाली है। प्रेस वार्ता में इन्होंने बताया है की इनका सपना था की ये देश की डिफेन्स सर्विस जॉइन करें और देश की सेवा करें जो की इन्होंने करी मेहनत करके इसको पूरा किया और अब इनके ऊपर दी गई सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ये तैयर है। इन्होंने बताया है की युद्धपोत पर तैनाती मिलन उनके लिए बहोत ही अहम है। इन्होंने इबीएस कॉलेज से बी टेक की डिग्री भी हासिल कर चुकी है। 2018 में भारतीय नौसेना में इनका सिलेक्शन हुआ था तब से लगातार मेहनत करते हुए आज युद्धपोत पर तैनाती हासिल की है।

photo: twitter
24 वर्ष की उम्र में लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाली लेफ्टिनेंट रीति सिंह हैदराबाद की रहने वाली है। इनका मूल निवास स्थान उत्तर प्रदेश है पिछले 18 वर्षों से ये हैदराबाद में रह रही है और अपने परिवार के साथ पली बड़ी है। रीति के माता और पिता दोनों ने मिलकर प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में मदद किए थे। पहली बार जब इनका सिलेक्शन भारतीय नौसेना में हुई तो इन्हे और इनके परिजनों को काफी खुसी हुई थी। इसी प्रकार इनके करी मेहनत और लगन से आज इन्हे युद्धपोत पर तैनाती दिया गया है।