Ujiarpur
उजियारपुर: जिलाधिकारी के द्वारा उजियारपुर प्रखंड का किया गया औचक निरीक्षण, लाभुकों को दिया गया वाहन की चाभी
उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के प्रांगण में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही उनके द्वारा मुख्यमंत्री परिवहन योजना का उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंती परिवहन योजना के अंतर्गत चयनित लभुकों को वाहन की चाभी देकर उसे प्रोत्साहित भी किया गया। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत कुल 160 चयनित लाभुकों को लाभ मिला है। जिसमें से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा कुल 30 लाभुकों को वाहन की चाभी सौपी गई।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर, एवं अंचलाधिकारी संजय कुमार महतो के साथ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।