उजियारपुर: NH-28 पर क्रैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, क्रैन ड्राइवर की मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार
उजियारपुर प्रखंड के अंतर्गत शंकर चौक के पास एन एच – 28 पर बुधबार की संध्या एक ट्रक और टाटा 407 क्रैन के बीच भीषण टक्कर हो गया जिसमें क्रैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट इतना जोरदार था की क्रैन चालक की बॉडी बुरी तरह टाटा 407 में फस गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या दलसिंघसराई के तरफ से एक ट्रक आ रही थी एवं मुसरिघरारी के तरफ से टाटा 407 क्रैन आ रही थी। दोनों गाड़ी काफी तेज गति से आ रही थी। दोनों गाड़ी शंकर चौक के पास आपस में जा टकराया जिसके कारण क्रैन चालक की मृत्यु हो गई।
मृत क्रैन चालक की पहचान सीतामढ़ी के परसौनी थाना के बिसारा गाँव के महेस तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र राहुल तिवारी के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उजियारपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर फंसे हुए मृतक के शरीर को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
गाड़ी से मिलें कुछ पेपर के आधार पर पुलिस ट्रक चालक को ढूंढने में लग गई है। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाम एनएच-28 पर से गाड़ी को हटवा कर यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया।
और पढ़ें।
- वैशाली नाव हादसा: टूटी नाव में स्टील की प्लेट चिपकाकर बैठाए गए थे 19 लोग, लापरवाही पर सीओ और थानाध्यक्ष पर गिरी गाज
- समस्तीपुर: दुर्गा पूजा पर प्रशासन मुस्तैद, SDO और DSP ने किया पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण
- समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर मारपीट कांड की जांच करने पहुंची राजद की 7 सदस्यीय टीम, विधायक भाई वीरेन्द्र बोले— ‘बिहार में खत्म हो गया प्रशासन का इकबाल’
- उजियारपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का जनसंपर्क, उजियारपुर से लेकर समस्तीपुर तक विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
- शिक्षकों के वेतन-सत्यापन में पारदर्शिता की मांग, RTI कार्यकर्ता ने उठाए शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल



