वरिष्ठ समाजवादी नेता व पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
समस्तीपुर। वरिष्ठ समाजवादी नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे प्रोफेसर अजीत कुमार मेहता के निधन से जिले सहित पूरे बिहार के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित राजद के तमाम नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर बाला निवासी और भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के करीबी सहयोगी रहे प्रो. अजीत कुमार मेहता के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। समाजवादी विचारधारा के पुरोधा प्रो. मेहता ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वे 6वीं लोकसभा (1978), 7वीं लोकसभा (1980), 11वीं लोकसभा (1996) और 12वीं लोकसभा (1998) में सांसद चुने गए थे।
शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी आंदोलन के सच्चे सिपाही
आलोक कुमार मेहता ने प्रो. मेहता के बहुआयामी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक सांसद नहीं थे, बल्कि एक उत्कृष्ट शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में ‘आजाद दस्ता’ के सक्रिय सहयोगी के रूप में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था।
उन्होंने आगे कहा कि बीआईटी मेसरा में प्रोफेसर के रूप में कार्य करते हुए प्रो. मेहता ने सैकड़ों युवाओं को शिक्षित कर उनका भविष्य संवारा, वहीं सांसद के रूप में समस्तीपुर की आवाज को पूरी मजबूती के साथ दिल्ली तक पहुंचाया। उनके जाने से न केवल समस्तीपुर, बल्कि पूरे बिहार की समाजवादी विरासत को अपूरणीय क्षति हुई है।
तमाम राजद नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
प्रोफेसर अजीत कुमार मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करने वालों में उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, मो. नगर प्रमुख जवाहरलाल राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, वरीय उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय और पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त जिला महासचिव लालबाबू महतो, वरीय नेता नंदकिशोर महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, राजद महासचिव मो. तबरेज, पटोरी प्रमुख सुरेश राय, राजद नेता जितेन्द्र यादव, राजद महासचिव राकेश कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, वरीय राजद नेता हरिश्चन्द्र राय, राजद नेता उमाशंकर यादव, मन्नू पासवान, जयशंकर राय, विजय कुशवाहा, सैयद फैसल आलम मन्नू, मो. सद्दाम, कर्पूरी ठाकुर, प्रोफेसर सत्यनारायण राय, अर्चना अंजू, गुंजन देवी, सैयद नुरुजोहा कमाल आफो, मो. अजहर मिकरानी, मो. विक्की शेख, प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, राजद नेता विजेन्द्र राम, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, रवि आनंद, जयशंकर ठाकुर, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, रितेश कुमार पिंकू, जयलाल राय और मो. अमरोज सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।




