दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की शानदार जीत पर समस्तीपुर में जश्न, बांटी गई जलेबियां
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हुए विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अनिल कुमार झा की शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। जीत की खबर आते ही समस्तीपुर में राजद खेमे में जश्न शुरू हो गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और जलेबियां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस बड़ी जीत को लेकर जिले के तमाम आला नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार झा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से उजियारपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती और विधान पार्षद मो. कारी सोहैब शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, डॉ. एज्या यादव, अशोक प्रसाद वर्मा, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रधान महासचिव विपिन सहनी और दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान ने भी प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं।
जश्न मनाने और बधाई देने वालों में संगठन के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल थे। इनमें उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, रामविनोद पासवान, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, जिला महासचिव राकेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, महिला सेल जिलाध्यक्ष पिंकी राय और आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव प्रमुख रहे।
विभिन्न प्रखंडों, प्रकोष्ठों और नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भी इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इनमें युवा राजद के प्रांतीय नेता डॉ. सूरज दास, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, राकेश यादव, युवा प्रदेश महासचिव राजू यादव, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष— संतोष कुमार यादव, मनोज यादव, मुन्ना यादव, रविन्द्र यादव, मो. इसहाख, लक्ष्मीकांत निराला, घुरन यादव, रामस्वार्थ यादव, रामलौलीन राय, मोहम्मद जाबिर हुसैन और पवन यादव शामिल रहे।
साथ ही, मोहिउद्दीननगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पटोरी प्रमुख सुरेश राय, युवा राजद प्रदेश महासचिव मो. नूरूजोहा कमाल आफो, पूर्व जिला पार्षद शंभू भूषण यादव, महासचिव मो. तबरेज आलम, वरीय नेता प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, राजद महासचिव राकेश कुमार यादव, प्रवक्ता संजय नायक, भिखारी लाल सिंह, युवा राजद नेता विजय कुशवाहा, जयशंकर राय, दीपक यादव, प्रमोद पंडित, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, नगर पार्षद मोहम्मद अजहर मिकरानी व मोहम्मद विक्की शेख, महासचिव अरुण राय, कर्पूरी ठाकुर, सुजीत राय, मो. राजा, राहुल राय, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज कुमार राय, समाजसेवी रवि आनंद, अरविन्द शर्मा, जयलाल राय, रामकुमार राय, चंदन कुमार, जकी अहमद आरजू, सैयद फैसल आलम मन्नू, विमल पासवान और संदीप ने भी इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।




