Bihar
उजियारपुर: मनरेगा के तहत पोखड़ा उड़ाही कार्य में बिना कार्य करवाए फर्जी तरीके से 7 लाख 59 हजार की निकासी
उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी पंचायत में योजना के अंतर्गत पोखड़ा का बिना उड़ाही करवाए 7 लाख 59 हजार 155 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी किए जाने की शिकायत एकशिल्ला निवासी अनिल कुमार ने किया है।
अनिल कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारी से इस फर्जी निकासी को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि गत वित्तीय वर्ष निजी एवं सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा घेरा, मजदूरी एवं उर्वरक के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है।
मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इल्ताफ हुसैन ने बताया है कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर: छात्रा सुमन हत्याकांड का SIT ने किया पर्दाफाश, 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- उजियारपुर: मालती में जर्जर नल-जल व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, जेई और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
- समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत टोटो चालक ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET-UG विवाद और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
- बिहार बंद: समस्तीपुर में AISA और RYA का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम कर की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Follow Us



