समस्तीपुर ब्रेकिंग: समस्तीपुर जिलें के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में मंगलवार की शाम को एक किसान को कुछ अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद घायल किसान को एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान शाम के समय सेंटर पर दूध पहुचाने गया था। दूध देकर लौटने के क्रम में कुछ अपराधियों ने उन पर फ़ाइरिंग कर दिया जिसके कारण वे बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा पर उनकी स्थिति गभीर बताई जा रही है।
घायल व्यक्ति की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी सर्वेश ठाकुर के रूप में किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।