समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने 500 लोगों को राजद की प्राथमिक सदस्यता प्रदान किया गया
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज रविवार को विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया हैं। लगभग 500 लोगों को राजद की प्राथमिक सदस्यता प्रदान किया गया हैं। विधायक ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो समाजवादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मानते हैं। जिसकी आस्था राजद तथा लालू प्रसाद यादव में हो और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकसित, रोजगार युक्त,अपराध मुक्त, स्वच्छ तथा स्वस्थ बिहार बनाने के लिए उत्सुक हैं।
![](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220213-WA0004.jpg)
उन सभी बिहारवासियों को राष्ट्रीय जनता दल ने सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया और सदस्यता शुल्क 10 रुपए रखा गया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा है कि जो कार्यकर्ता बेहतर काम करेगा और सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसे पार्टी प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया है कि फिलहाल राजद सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। बिहार में यह सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी बनेगा, इसका पूरा विश्वास है। प्रत्येक बूथ पर चार सक्रिय कार्यकर्ता और 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे।