Bihar
उजियारपुर: मनरेगा के तहत पोखड़ा उड़ाही कार्य में बिना कार्य करवाए फर्जी तरीके से 7 लाख 59 हजार की निकासी
उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी पंचायत में योजना के अंतर्गत पोखड़ा का बिना उड़ाही करवाए 7 लाख 59 हजार 155 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी किए जाने की शिकायत एकशिल्ला निवासी अनिल कुमार ने किया है।
अनिल कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारी से इस फर्जी निकासी को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि गत वित्तीय वर्ष निजी एवं सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा घेरा, मजदूरी एवं उर्वरक के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई है।
मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इल्ताफ हुसैन ने बताया है कि इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर: नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने 6 घंटे में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- मालदा डिवीजन में जल निकासी के नाम पर बड़ा खेल? अंडरब्रिज पर बिना ‘MB’ पास हुए लगे मोटर, ऑडियो से खुले राज
- उजियारपुर हनुमान मंदिर मामला: ‘amit_baap_ji’ इंस्टाग्राम अकाउंट से पुजारी को मिली गालियां और धमकी, पिस्टल के साथ वीडियो वायरल
- उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने 13 लाख की लागत से बने पुस्तकालय का किया उद्घाटन, शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर सरकार को घेरा
- मुक्तापुर रेल गुमटी ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का मंच ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
Follow Us



