Bihar

धरहरा प्रखंड परिसर मारपीट मामले में नया मोड़, पत्रकार ने आरटीआई कार्यकर्ता पर लगाया सिर फोड़ने का आरोप; थाने में दिया काउंटर आवेदन

धरहरा (मुंगेर): धरहरा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुए विवाद और मारपीट के मामले में अब दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है। पहले आवेदन में आरोपित किए गए पत्रकार चंदन राय ने भी धरहरा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद पर गाली-गलौज करने, हमला कर सिर फोड़ देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के घटवारी गांव निवासी स्व. देवेन्द्र प्र. राय के पुत्र चंदन राय ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वे 19 नवंबर 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे समाचार संकलन के लिए धरहरा प्रखंड परिसर गए थे। इसी क्रम में धरहरा थाना क्षेत्र के उत्तर टोला निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र श्याम मुरारी प्रसाद ने उन्हें ‘दलाल’ कहते हुए गाली-गलौज की।

सिर पर किया वार, बचाव के क्रम में दूसरे पक्ष को लगी चोट

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर श्याम मुरारी प्रसाद द्वारा दोबारा गाली-गलौज की गई। जब चंदन राय ने गाली देने से मना किया, तो उनका कॉलर पकड़कर सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

चंदन राय ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि अपना बचाव करने के क्रम में श्याम मुरारी प्रसाद के गाल में हल्की चोट लगी और दांत से खून बहने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरटीआई के नाम पर भयादोहन का आरोप, केस दर्ज करने की मांग

चंदन राय ने अपने आवेदन में श्याम मुरारी प्रसाद पर स्वयं को आरटीआई कार्यकर्ता बताकर आम लोगों के साथ बदसलूकी करने, भयादोहन कर डराने-धमकाने तथा सामाजिक वैमनस्य और टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्हें समाज के लिए खतरा बताते हुए चंदन राय ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व श्याम मुरारी प्रसाद ने भी चंदन कुमार पर 19 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में असली गुनहगार कौन है।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.