उजियारपुर में मद्यनिषेद विभाग कि टीम ने बच्चों के साथ किया अमानवीय व्यावहार…
बिहार के समस्तीपुर जिलें अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के सैदपुर जाहिद गाँव में मंगलवार कि देर संध्या शराबियों पर छापेमारी करने गई मद्यनिषेद विभाग कि पुलिस ने बच्चों पर अंधाधुंध लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद पूरे गाँव में बवाल मच गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मद्यनिषेद विभाग के पुलिस कर्मियों ने शराबियों के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी क्रम में कुछ लोग तारी पीते हुए मिल गए, पुलिस को देख सभी इधर उधर भागने लगे, उसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े एक व्यक्ति कि पुलिस ने पिटाई कर दी।
जिस व्यक्ति कि पिटाई कि गई उसके बच्चों ने पुलिस को घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने बच्चों पर भी लाठीचार्ज कर दिया। वहीं चार लोगों को हिरासत में लेने कि बात सामने आई है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बच्चों को पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्यवाही करने कि मांग कर रहे है।


