बाजार में भूचाल! अमेरिका-भारत डील से झूमा मार्केट, क्या कल 25,700 का रिकॉर्ड तोड़ेगा निफ्टी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रूथ सोशल मीडिया पर डील पूरी होने कि जानकारी 2 फरवरी को जैसे ही दिया सिंगापूर का Gift Nifty में भारी 3% की उछाल देखने को मिल रही है।

इस वक्त Gift Nifty 25727 के स्तर पर चल रही है जिससे यह कहा जा सकता है कि मंगलवार 3 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में करीब 600 अंकों का गैप अप देखने को मिल सकता है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक मात्रा में तेल खरीदने पर सहमति जता दी है। जिसके बाद अमेरिका और भारत के बीच ट्रैड डील को लेकर सहमति जारी कि गई है।
इस डील के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को घटाकर 25% से 18% कर देगा। भारत भी इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को घटाकर शून्य कर देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों की खरीद के अलावा, “अमेरिकी उत्पाद खरीदें” के लिए भी बहुत उच्च स्तर की प्रतिबद्धता जताई है।
सिंगापूर Gift Nifty में 3% का उछाल
ट्रेड डील फाइनल होते ही शेयर बाजार में काफी उछाल देखने को मिल रही है। इसके आधार पर अगर देखा जाए तो कल भारतीय शेयर बाजार के सभी Nifty Index हरी भरी देखने को मिलेगी।

जिस तरह से अभी Gift Nifty में लगातार 3% कि वृद्धि देखने को मिल रही है उसके अनुसार कल Nifty50 सहित nifty के सभी इंडेक्स में 2.5 से 3% टक कि तेजी देखने को मिल सकता है।



