वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने गया था आशिक, गांव वालों ने बना दिया ‘दूल्हा’! खुसरूपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा

सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी तेजी से वाइरल हो रही है जिस वीडियो में एक लड़की और एक लड़का को हाथ में माला देकर घरवालों के द्वारा बोला जा रहा है कि माला पहनाओ, और जबरन उसकी शादी करवा दी जाती है। इस वीडियो के बारे में लोग कह रहे है कि वेलेंटाइन डे का रुझान आना शुरू हो गया है।
वही जब हमने इस विडियो के बारे में काफी खोज बिन किया तो इसके बारे में विभिन्न स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई कि यह विडियो 11 फरवरी 2026 का है। ये घटना तब घटी जब पटना जिला अंतर्गत खसुरुपुर प्रखंड के कायमपुर गाँव निवासी गोलू कुमार नामक लड़का चोरी छुपे अपनी प्रेमीका से मिलने उसके घर पर गया था।
बताया जा रहा है कि युवक चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने दोनों को साथ देख लिया, जिसके बाद बवाल मच गया। पहले तो परिवार में नाराजगी का माहौल बना, लेकिन कुछ ही देर में मामला पंचायत और रिश्तेदारों तक पहुंच गया। अंत में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद परिवार ने मौके पर ही शादी कराने का फैसला ले लिया।
विडियो में देखा और सुना जा सकता है कि लड़का कह रहा है कि “मार द, हमरा चटनी बना द, हम नैय करबा” वही कुछ देर बाद लड़का को जबरन लड़की से शादी करवा दिया जाता है। फिर दोनों से पूछा जाता है कि खुशी राजी से शादी किया है न जिसमें लड़की तो हां कहती है लेकिन लड़का के चेहरे पर सन्नाटा छाया हुआ है।
घटना के बारे में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि बवाल होने के बाद दोनों को खुसरुपूर मंदिर में ले जाकर शादी करवाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना खुसरुपुर और सलिमपुर थाना क्षेत्रों से संबंधित होने की बात की जा रही है। फिलहाल लड़के और लड़की को लेकर किसी भी प्रकार से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। और पढ़ें



