BiharSamastipurUjiarpur

समस्तीपुर में पुलिस की भारी लापरवाही: नामजद आरोपियों को छोड़ पिता को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने लगाई कड़ी फटकार

समस्तीपुर/उजियारपुर: जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की उनकी समझ पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कभी जीवित को मृत बताना, तो कभी बिना जांच के किसी को अपराधी घोषित कर देना, ऐसी घटनाएं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

ताजा और हैरान करने वाला मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एक भूमि विवाद मामले में एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन नामजद आरोपियों को पकड़ने के बजाय उनके पिता को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा घटनाक्रम उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी शंकर महतो का अपने भाई दोरिक महतो के साथ कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

शंकर महतो द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, सोमवार 04 मई को इसी विवाद के चलते दोरिक महतो के बेटे राकेश महतो, पुत्रवधू लक्ष्मी देवी और पोते गोलू कुमार ने उनके दरवाजे पर आकर मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गए।

घायल अवस्था में शंकर महतो ने उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करवाया और शुक्रवार 08 मई को उजियारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में मुख्य रूप से राकेश, लक्ष्मी और गोलू को आरोपी बनाया गया था। दोरिक महतो का नाम केवल इस संदर्भ में था कि उनके साथ पुराना विवाद चल रहा है।

उजियारपुर पुलिस का ‘अनोखा’ न्याय

मामले की गंभीरता को देखते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने अपनी अज्ञानता का परिचय दिया। 08 मई की रात पुलिस ने मुख्य आरोपियों (राकेश, लक्ष्मी और गोलू) को तो छोड़ दिया, लेकिन उनके पिता/दादा दोरिक महतो को गिरफ्तार कर लिया। कागजी खानापूर्ति करने के बाद पुलिस ने उन्हें दलसिंहसराय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

न्यायालय ने लगाई पुलिस को फटकार

जब यह मामला दलसिंहसराय न्यायालय के समक्ष पहुंचा, तो पुलिस की इस भारी चूक पर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। न्यायालय ने वाद के अनुसंधानकर्ता (IO) को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि किस आधार पर नामजद आरोपियों की जगह उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आवेदन में उनका नाम सिर्फ पुराने विवाद के संदर्भ में था। न्यायालय ने पुलिस की इस मनमानी और त्रुटिपूर्ण कार्रवाई को संज्ञान में लेते हुए गिरफ्तार दोरिक महतो को तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस की समझ पर उठ रहे सवाल

सूत्रों की मानें तो न्यायालय की इस फटकार के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की या तो जानकारी ही नहीं है, या फिर वे अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस घोर लापरवाही के लिए दलसिंहसराय न्यायालय उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार और संबंधित अनुसंधानकर्ता के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करता है।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.