BiharSamastipur

दलसिंहसराय: डिप्टी सीएम के पैतृक पंचायत में कत्ल: जब VVIP इलाके का ये हाल है, तो आम आदमी की सुरक्षा क्या खाक होगी?

दलसिंहसराय: थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत (उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का पैतृक गांव) के कागपुर में गुरुवार अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कागपुर वार्ड संख्या 15 निवासी त्रिवेणी राय के 27 वर्षीय छोटे पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। अजीत स्थानीय ‘विजयंत एंड सन्स’ पेट्रोल पंप पर नोजल मैन के रूप में काम करता था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई है।

घटना का घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि अजीत बुधवार रात करीब 9:55 बजे पेट्रोल पंप से अपनी बाइक से घर के लिए निकला था, लेकिन वह रात भर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर चौड़ (खेत) की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतक के चेहरे पर नाखूनों की खरोंच और गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद उसकी बाइक की डिक्की भी गायब थी, जो किसी अनहोनी और संघर्ष की ओर इशारा कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अजीत की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पांच भाइयों में सबसे छोटा होने के बावजूद अजीत ही पूरे घर का मुखिया था और परिवार के भरण-पोषण की मुख्य जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा (सत्यम) है। घटना के बाद से पत्नी कुमकुम देवी बेसुध हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम मौके पर पहुंचे। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हर संभावित बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में यह लगातार दूसरी बड़ी घटना है। महज दो दिन पूर्व ही कामरांव पंचायत में भी एक मजदूर का शव खेत से बरामद हुआ था, जिसमें परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। इन लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में खौफ और पुलिस प्रशासन के प्रति चिंता का माहौल है।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.