BiharSamastipur

समस्तीपुर: बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर के बाहर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की सिर में गोली मारकर ह/त्या

समस्तीपुर (हसनपुर): जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित केसौरा गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार (19 सितम्बर) की अहले सुबह करीब तीन बजे घर के दरवाजे पर सो रहे एक ग्रामीण चिकित्सक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान केसौरा गांव निवासी मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहिन के रूप में हुई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नींद में ही सिर में उतार दी तीन गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. गुलजार उर्फ शाहिन अपने गांव केसौरा सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों में ग्रामीण चिकित्सक के तौर पर लोगों का इलाज किया करते थे। शुक्रवार की रात भी वे रोजाना की तरह खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बिछावन लगाकर सोने चले गए थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गहरी नींद में सो रहे चिकित्सक के सिर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

सुबह खून से लथपथ मिला शव, मची चीख-पुकार

शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे और दरवाजे की तरफ गए, तो उन्होंने मो. गुलजार का शव बिछावन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। यह खौफनाक मंजर देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। घरवालों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी।

रोसड़ा एसडीपीओ पहुंचे, एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच शुरू

घटना की भनक लगते ही हसनपुर और सिंघिया थाने की पुलिस के साथ-साथ रोसड़ा एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आसूचना इकाई (DIU) और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा अपराधियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है।

पोस्टमार्टम की तैयारी, हत्या का कारण अब तक अज्ञात

रोसड़ा एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घर के दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की सिर में तीन गोली मारकर हत्या की गई है। डीआईयू और एफएसएल की टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है।

फिलहाल हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दी गई है।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.